पीएनबी के मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंक की योजना की दी जानकारी

पीएनबी के मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंक की योजना की दी जानकारी
सहारनपुर में पीएनबी के मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) माटकी-झरोली में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न ऋण एवं डिजिटल योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।  कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक महाप्रबंधक अपूर्व जैन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पंजाब नैशनल बैंक हमेशा ग्राहकों के साथ खड़ा है।

मण्डल प्रमुख सौरभ मलिक ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और रोजगार सृजन व स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ट्रेड ग्रोथ, पीएमईजीपी योजना, डिजी एमएसएमई ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक नवनीत शर्मा ने किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

समापन अवसर पर ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चैबे, एफएलसी शान हुसैन, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अमित कुमार चैबे ने किया।