पाश्र्वनाथ सेवा संघ के चुनाव संपन्न, दीपक जैन बने अध्यक्ष

पाश्र्वनाथ सेवा संघ के चुनाव संपन्न, दीपक जैन बने अध्यक्ष
सहारनपुर में श्री पाश्र्वनाथ सेवा संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग जन सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के चुनाव में सम्पन्न हुये, जिसमे सर्वसम्मति से दीपक जैन को अध्यक्ष चुना गया। जैन बाग में विधिवत चुनाव संपन्न कराया। चुनाव में सर्वसम्मति से दीपक जैन टैक्स एडवोकेट को अध्यक्ष, विपुल जैन को मंत्री, सुरभित जैन को कोषाध्यक्ष, आशीष जैन रबड़ वाले को उपाध्यक्ष तथा अमित जैन बिन्नी को उपमंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने कहा कि श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कराने वाली अग्रणी संस्था है और संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों में हजारों जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कार्यक्रम को मंत्री विपुल जैन, कोषाध्यक्ष सुरभित जैन, अमित जैन बिन्नी एवं आशीष जैन ने कहा कि संस्था समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। बैठक में अमित जैन बिन्नी, अंशुल जैन अंकित जैन, गौरव जैन मनीष जैन, दीपक जैन एडवोकेट, विपुल जैन, अंकुर जैन, आशीष जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित जैन बिन्नी ने किया।

Leave a Reply