देश के विकास का आधार है जनगणना: महापौर
सहारनपुर। जनगणना-2027 के तहत आज जनमंच सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्षदों व निगम कर्मचारियों को डिजीटल स्व-गणना करायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डाॅ. अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्तध्जिला जनगणना अधिकारी सलिल कुमार पटेल, उपसभापति मयंक गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महापौर डाॅ. अजय कुमार ने जनगणना का विस्तार से महत्व समझाते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास का आधार है।
अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी सलिल पटेल ने कहा कि जनगणना-2027 जनकल्याण की एक बड़ी गाइड लाइन है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी तरह डिजीटल है, इसमें कोई पेपर वर्क नहीं है। एडी जनगणना आशुतोष ने पार्षदों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया और डिजीटल स्व-गणना करायी। इससे पूर्व अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता व कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी ने अतिथियों को बुके भंेट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ. वीरेन्द्र आजम ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्षदगण भी मौजूद रहे।
