शादी के 35 वर्ष बाद मिली भारतीय नागरिकता, पाकिस्तानी महिला बोली- मोदी इज ग्रेट

शादी के 35 वर्ष बाद मिली भारतीय नागरिकता, पाकिस्तानी महिला बोली- मोदी इज ग्रेट

शादी के 35 साल बाद दो पाकिस्तानी महिलाओं को भारतीय नागरिकता मिली है। ये दोनों शादी के बाद से सरसावा के एक गांव में रह रहीं थीं। शुक्रवार को एसडीएम ने अपने कार्यालय में दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे। प्रमाणपत्र पाते ही दोनों की आंखें खुशी से छलक उठी। इस दौरान महिलाओं ने कहा मोदी इज ग्रेट।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गांव गुजरानवाला निवासी मोहम्मद जहांगीर की पुत्री नसीमा बेगम ने बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल सन 1984 में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कुंडा गाडियान निवासी शब्बीर हसन के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह भारत आ गई थी तथा तभी से वह अपनी ससुराल गांव कुंडा गाडियान में ही रह रही है। इस दौरान उसने तीन लड़कों व चार लड़कियों जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि 1986 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था, जबकि दूसरी महिला नसरीन बीबी पुत्री मोहम्मद शरीफ निवासी गांव शेखुपुरा, पंजाब प्रांत पाकिस्तान ने बताया कि उसका निकाह चार अप्रैल 1988 को सरसावा के गांव कुंडा गाडियान निवासी नियामत अली के साथ हुआ था। वह भी निकाह के बाद से अपनी ससुराल में ही रह रही है। इस दौरान उसने एक लड़का व पांच लड़कियां को जन्म दिया। उसने सन 1990 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे