• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना वैक्सीन पर आयात शुल्क माफ करेगा भारत, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार

  • April 20, 2021
कोरोना वैक्सीन पर आयात शुल्क माफ करेगा भारत, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार
  • देश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी जल्द ही आने वाली है और सरकार ने फाइजर मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भी भारत में अपने उत्पाद बेचने की इजाजत दी है।

नई दिल्ली । भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। देश में अबतक कुल 12.71 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जी चुकी है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशी वैक्सीन को भी मंजूरी दी है। इस बीच खबर यह है की सरकार ने वैक्सीन पर लगने वाले अपने सीमा शुल्क को माफ करने का फैसला किया है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को रायटर को बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी को देखते हुए और टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए केंद्र आयातित कोरोना वैक्सीन पर अपने 10 फीसद सीमा शुल्क को माफ करने का फैसला लिया है। वहीं, देश में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी जल्द ही आने वाली है और सरकार ने फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भी भारत में अपने उत्पाद बेचने की इजाजत दी है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार निजी संस्थाओं को सरकारी हस्तक्षेप के बिना खुले बाजार में वैक्सीन की बिक्री के लिए अनुमति देने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही कंपनियों को टीकों का मूल्य निर्धारण करने की स्वतंत्रता भी दी जा सकती है। भारत सरकार वर्तमान में देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है। बता दें कि नेपाल, पाकिस्तान सहित अन्य दक्षिण एशियाई देशों साथ अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे लैटिन अमेरिकी देशों ने 10 फीसद से 20 फीसद के बीच वैक्सीन आयात शुल्क लगाया है।

सरकार ने अब एक मई से 18 साल से उपर के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने पर मुहर लगी। अब वैक्सीन उत्पादक कंपनियां सीधे बाजार में भी वैक्सीन बेच सकेंगी। इसके साथ ही पुरानी व्यवस्था भी चलती रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से पहले से तय 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण सरकारी केंद्रों पर निशुल्क और निजी केंद्रों पर 250 रुपये में होता रहेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय को फ्लोर टेस्ट में मिला 144 विधायकों का समर्थन; AIADMK में टूट!

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय को फ्लोर टेस्ट में मिला 144 विधायकों का समर्थन; AIADMK में टूट!

  • May 13, 2026
जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

  • May 13, 2026
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

  • May 13, 2026
शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’

शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’

  • May 13, 2026
‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

  • May 13, 2026
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

  • May 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय को फ्लोर टेस्ट में मिला 144 विधायकों का समर्थन; AIADMK में टूट! May 13, 2026
  • जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता May 13, 2026
  • इन सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत, अखिलेश यादव के इस बयान से मिले संकेत, सपा ने भी उठाए सवाल May 13, 2026
  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा May 13, 2026
  • शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’ May 13, 2026
  • ‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता May 13, 2026
  • दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट May 13, 2026
  • PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण May 13, 2026
  • प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख May 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर, चोरी किया गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व कार की बरामद May 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021