• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

India Corona Cases: चार लाख पार हुए देश में सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटे में 42,618 केस और 330 मौतें हुईं दर्ज

  • September 4, 2021
India Corona Cases: चार लाख पार हुए देश में सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटे में 42,618 केस और 330 मौतें हुईं दर्ज
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक आज पूरे देश में कोरोना के 42618 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सिर्फ केरल से ही 29 हजार से अधिक मामले हैं। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली। केरल के कारण पूरे भारत में सामने आ रहे मामलों की संख्या 40 हजार से ऊपर बना हुई है। इस हफ्ते में देखें तो केवल मंगलवार को 30 हजार की लपेट में मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद मामले 47 हजार से ऊपर तक पहुंच गए। हालांकि, फिर मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई, जहां शनिवार को 42 हजार की लपेट में मामले दर्ज हुए हैं। बात यहां सक्रिय मामलों को लेकर भी है, जो दिन पे दिन बढ़ रहे हैं। अब इनकी संख्या चार लाख के आंकड़े को भी पार कर गई है। मामलों में बढ़ोतरी का एक सबसे बड़ा कारण केरल में बिगड़ी स्थिति है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 42,618 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सिर्फ केरल से ही 29 हजार से अधिक मामले हैं। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 36,385 रही।

केरल की खराब स्थिति को लेकर केंद्र द्वारा अपनी टीमें भी वहां भेजी गई, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे हैं और लगातार भारत में 40 हजार से ऊपर मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, केरल में मामले कम ही नहीं हो रहे हैं। आए दिन 30 हजार के आंकड़े को छू रहे केरल में बीते दिन 29,322 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 42 हजार से ऊपर मामलों की सूचना दी। यानी तकरीबन केरल से ही अधिकतर मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 22,938 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो इनमें कमी आई है। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 366 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को मौतों का आंकड़ा घटकर 330 हो गया। केरल में बीते दिन 131 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी बढ़त बनी रहेगी, और वही हुआ। केरल में 2,46,437 सक्रिय केस हैं।…और अब तक वहां 21,280 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में पाजिटिविटी रेट 17.91 फीसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 29 लाख 45 हजार 907 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 21 लाख 00 हजार 001 पर पहुंच गई है।’ वहीं, देश में सक्रिय मामले बढ़ते जा रहे हैं। इनका आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है। देश में अब 4 लाख 5 हजार 681 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 40 हजार 225 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,04,970 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52,82,40,038 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,63,691 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 67.72 करोड़ हो गया है। पिछले 24 घंटे में 58 लाख से ज्यादा डोज दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 97.43 फीसद है।

 

Post navigation

Prev
Next
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’

4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’

  • October 15, 2026
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

  • October 14, 2026
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान

कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया!

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया!

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा!

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा!

  • October 14, 2026
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’ October 15, 2026
  • दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार October 15, 2026
  • 4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’ October 15, 2026
  • यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान October 15, 2026
  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026
  • ‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस October 14, 2026
  • संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई October 14, 2026
  • सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021