वर्तमान हालात में पत्रकारों की भूमिका अधिक जिम्मेदार: सुरेन्द्र कपिल

वर्तमान हालात में पत्रकारों की भूमिका अधिक जिम्मेदार: सुरेन्द्र कपिल
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा के तत्वावधान में वर्तमान हालात में पत्रकार का दायित्व विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों की भूमिका अधिक सक्रिय, सजग और जिम्मेदार हो गई है। इस अवसर पर समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई वर्षों तक पत्रकारिता की है और समय के साथ पत्रकारों के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. असलम खान ने कहा कि जिन परिस्थितियों में पत्रकार कार्य करते हैं, वह साहस और समर्पण का कार्य है। होटल व्यवसायी पाली कालड़ा ने कहा कि पत्रकार समाज का मार्गदर्शक होता है, लेकिन उसे अपने जीवन-यापन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। सभा को नासिर हसन जैदी एडवोकेट, उद्यमी एवं पत्रकार श्रीमती सुषमा बजाज तथा श्रीमती सपना ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के संरक्षक भारत भूषण ने कहा कि उनकी राजनीतिक पहचान स्थापित करने में समाचार पत्रों, विशेषकर उस समय के लोकप्रिय समाचार पत्र विश्वमानव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन वर्तमान समय में उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों एवं पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती यशोदा, जे.एम. गांधी, ब्रजमोहन, योगेन्द्र कल्याण, अहमद रजा, डॉ. गुलशेर, सुरेन्द्र बगाती तथा प्रो. डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। गोष्ठी को सफल बनाने में पत्रकार नफीस थानवी, प्रवीन वर्मा एवं सुधीर भारती का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भारत भूषण, डॉ. असलम खान, सुधीर कुमार, सुरेश कुमार, रमन गुप्ता, एम.ए. खान, निसार सिद्दीकी, गायत्री शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply