नोएडा में आज 16 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 707

नोएडा में आज 16 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 707

नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के जिला नोएडा में कोरोना का कहर जारी है। आज 16  नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। जो कि चिंताजनक है।

बता दें कि आज 16 नए  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 707 पर पहुंच गया है। वहीं 220 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 477 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे