• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के अध्यापकों को पेंशन का हक

  • September 14, 2021
इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के अध्यापकों को पेंशन का हक
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि राजकीय वित्तीय सहायता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत ऐसे सभी शिक्षक और कर्मचारी पेंशन पाने के हकदार हैं जो 1964 की पेंशन नियमावली के दायरे में आते हैं।

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि राजकीय वित्तीय सहायता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत ऐसे सभी शिक्षक और कर्मचारी पेंशन पाने के हकदार हैं जो 1964 की पेंशन नियमावली के दायरे में आते हैं। कोर्ट ने पेंशन का लाभ सिर्फ उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों तक सीमित करने को सही नहीं माना और इस संबंध में जारी आदेश रद कर दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने लाल साहब सिंह तथा अन्य की याचिका पर दिया है। हाई कोर्ट ने मान्यता प्राप्त शासकीय सहायता वाले निजी विद्यालय के अध्यापकों को उनका प्रबंधकीय अंशदान ब्याज सहित जमा करने के लिए दो माह का समय दिया है। साथ ही सरकार को आदेश दिया है कि याची गण को पेंशन का लाभ दिया जाए।

याचीगण के अधिवक्ता रामकृष्ण यादव का कहना था कि याचीगण धर्मराजी देवी गंगा प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौनपुर में सहायक अध्यापक हैं। शुरू में यह उच्चतर प्राथमिक विद्यालय था, 1986 में इसे हाईस्कूल की मान्यता मिली। याचीगण रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पांच फरवरी 17 को जारी शासनादेश के तहत पेंशन के लिए अपना प्रबंधकीय अंशदान ब्याज सहित जमा करने की पेशकश की। इसे यह कहते खारिज कर दिया गया कि उक्त शासनादेश का लाभ सिर्फ उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए है।

अधिवक्ता ने हाई कोर्ट द्वारा बुद्धिराम केस में दिए निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि इसमें यह स्पष्ट है कि पेंशन योजना का लाभ पाने के हकदार वह सभी लोग हैं जो 1964 की पेंशन नियमावली के दायरे में आते हैं। सरकारी अधिवक्ता का कहना था कि 22 मई 2006 के शासनादेश में अंशदान जमा करने के लिए कट ऑफ डेट जारी की गई थी। याचियों ने नियत तिथि के भीतर अंशदान जमा नहीं किया।

याचीगण का कहना था कि 2006 का शासनादेश उनको उपलब्ध ही नहीं कराया गया। उन्हें योजना की जानकारी 2017 में जारी शासनादेश से हुई तब उन्होंने कट ऑफ डेट के भीतर ही अंशदान जमा करने की पेशकश की थी। वर्ष 2006 के शासनादेश में जो कट ऑफ डेट जारी की गई थी उसे हाई कोर्ट ने बुद्धिराम केस में रद कर दिया था। वर्ष 2017 का शासनादेश हाई कोर्ट द्वारा बुद्धिराम केस में दिए निर्णय के अनुपालन में है।

हाई कोर्ट ने कहा सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वह शासनादेश का लाभ ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों को समान रूप से देगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 1964 से ऐसे शासकीय सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों के अध्यापकों व कर्मचारियों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया था जो मान्यता प्राप्त थे।

 

Post navigation

Prev
Next
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

  • October 14, 2026
‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

  • October 14, 2026
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

  • October 14, 2026
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’ October 14, 2026
  • ‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला October 14, 2026
  • रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले October 14, 2026
  • अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’ October 14, 2026
  • कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान October 14, 2026
  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021