जनपद में नहीं होने दी जाएगी अवैध शराब की तस्करी: संयुक्त आबकारी आयुक्त

जनपद में नहीं होने दी जाएगी अवैध शराब की तस्करी: संयुक्त आबकारी आयुक्त
  • सहारनपुर में आबकारी निरीक्षकों को दिशा-निर्देश देते संयुक्त आबकारी आयुक्त।

सहारनपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त दिलीप मणि त्रिपाठी ने बुधवार को शुगर मिल और डिस्टलरी का निरीक्षण कर सम्बंधितांें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में किसी भी तरह की शराब की तस्करी एवं कच्ची शराब की कसीदगी नहीं होने दी जाए।

संयुक्त आबकारी आयुक्त दिलीप मणि त्रिपाठी आज ने नवाबगंज स्थित आबकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सहारनपुर अंतर्राज्यीय सीमाओं से लगा हुआ जनपद है। इसलिए अन्य राज्यों हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से किसी भी तरह की अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। प्रत्येक चेकपोस्ट पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही गांव-देहात में अवैध कच्ची शराब की कसीदगी पर छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और गांव देहातों में कच्ची शराब बनाने वालों पर और मादक पदार्थों पर निगाहें रखें। इससे पूर्व संयुक्त आबकारी आयुक्त ने शुगर मिल एवं डिस्टलरी का भी निरीक्षण किया। संयुक्त आबकारी आयुक्त माता शाकुंभरी मंदिर में भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया संयुक्त आबकारी आयुक्त ने कहा कि खासतौर पर हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ की अवैध शराब पर निगाहें रखें और उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की शराब दाखिल न होने पाए। इस मौके पर कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी विशाल वर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त नीरज द्विवेदी, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक अक्षय चैधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply