गागलहेड़ी पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

गागलहेड़ी पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचा गया हत्यारोपी एवं जानकारी देते एसएसपी अभिनंदन।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही पर मृतक का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आला एक ईंट बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

एसएसपी अभिनंदन ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को ग्राम कैलाशपुर में कब्रिस्तान वाले रास्ते पर खेत में अज्ञात व्यक्ति एक व्यक्ति के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की शिनाख्त दादा उर्फ सुलतान पुत्र अज्ञात के रूप में हुई थी। विवेचना के दौरान घटना में अब्दुल्ला पुत्र शकील निवासी ग्राम रसूलपुर पापडेकी का नाम प्रकाश में आया था।

एसएसपी ने बताया कि आज थाना गागलहेड़ी पुलिस ने थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र व उपनिरीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में घटना में वांछित आरोपी अब्दुल्ला को ग्राम छपरेड़ी से ढाल्ला माजरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन टंकी के बने कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल व घटना  में प्रयुक्त आला ईंट बरामद कर ली।

एसएसपी ने बताया कि दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मेरी मृतक दादा उर्फ सुलतान के साथ 9 अप्रैल को किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिस पर मैंने दादा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था तथा हम दोनों में काफी देर तक गुत्थम-गुत्था होती रही। इसी दौरान मैंर्ने इंट उठाकर जोर से दादा उर्फ सुलतान के सिर में मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को वांछित धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Reply