जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित
  • सहारनपुर में आईआईए की गोष्ठी में मौजूद उद्यमी एवं अधिकारी।

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर द्वारा होटल दि ओएसिस में जीएसटी एवं एमएसएमई संवाद एवं समाधान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने की।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त जीएसटी अमित पाठक, डिप्टी कमिश्नर राजीव सिंह, अखिलेश मिश्रा, राकेश कुमार राय, भारत भूषण एवं परितोष मिश्रा, सहायक आयुक्त उद्योग प्रमोद कुमार, अनुज लावणिया तथा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अभिषेक भदौरिया का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। प्रमोद सड़ाना ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को जीएसटी के नवीन प्रावधानों, रिफंड प्रक्रिया एवं एमएसएमई योजनाओं की जानकारी देना तथा उद्योग और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना है।

चैप्टर सचिव कुशल शर्मा ने कहा कि आईआईए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। संयुक्त आयुक्त अमित पाठक ने जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता जताई। वहीं डिप्टी कमिश्नरों ने जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल, ई-इनवॉइसिंग, रिफंड एवं विभागीय अनुपालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया। सहायक आयुक्त उद्योग प्रमोद कुमार एवं अनुज लावणिया ने उत्तर प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2022, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएमईजीपी, ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, पूंजीगत एवं ब्याज अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अभिषेक भदौरिया ने एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. धवन, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, परविंदर सिंह, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, कृष्ण राजीव सिंघल, अशोक गांधी, एस. कुमार अरोड़ा, सुनील सैनी, राजेश सपरा, अशोक छाबड़ा, संदीप कपूर सहित लगभग 70 उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply