बाल श्रम उन्मूलन को उद्यमियों व व्यापारियों से आगे आने का आह्वान
- सहारनपुर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई द्वारा अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित गोष्ठी में 14 वर्ष से कम के किशोरों से काम नहीं कराने का आह्वान किया गया। रेलवे रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसिस्टेन्ट लेबर कमिश्नर प्रवीण दत्त, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिहं चावला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि असिस्टेन्ट लेबर कमिश्नर प्रवीण दत्त ने व्यापारी प्रतिनिधियो को बताया कि 14 वर्ष से कम किसी भी श्रमिक को दुकानों, फैक्ट्रियों या प्रतिष्ठानों में काम नहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान, संस्थान या फैक्ट्री में कोई बाल श्रमिक काम करते पाया गया तो उन्हें 20 हजार, 50 हजार या तीन साल की सजा का प्राविधान है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई श्रमिक लगातार पांच घंटे लगातार काम करता है तो उसे 3 घंटे बाद एक घंटे का रेस्ट दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किशोर से ओवरटाइम नहीं काया जाएगा तथा साप्ताहिक अवकाश भी देना जरूरी है।
उन्होने कहा कि 20 कर्मचारियों व श्रमिकों से नीचे के व्यापारी व प्रतिष्ठानों पर कम लेबर रजिस्टेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। कार्यक्रम को लेबर इस्पेक्टर मनोज अरोड़ा, एम. एस. त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, प्रदेश उपाधक्ष यशपाल मैनी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, संयोजक राजकुमार विज, मण्डल अध्यक्ष संजय भसीन, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबडा, युवा चेयरमैन दीपक खेडा, युवा अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा महामंत्री कुबेर नरूला, प्रदेश अध्यक्ष आई टी मंच राजीव मदान, उपाध्यक्ष नीरज जैन, सूरज प्रकाश ठक्कर, गुलशन अनेजा, ललित पोपली, मनजीत अरोडा, मदन लाम्बा, जसविन्द्र सिहं (जस्सी), संजय जुनेजा, अमृत बजाज, मनीष शर्मा, ऋषि कपूर, यशपाल डाबरा, डा. राजेश नारंग, रवि जसूजा आदि उपस्थित रहे।
