दहेज हत्या के मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार
- सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित आरोपी।
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसम्बर 2025 को वादी गफ्फार पुत्र जमील निवासी बुड्ढाखेड़ा थाना चिलकाना ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों सूफियान पुत्र कराम, इकराम पुत्र सुलेमा व जसमीदा पत्नी इकराम निवसीगण ग्राम महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर ने वादी की पुत्री शमा की दहेज को लेकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा-85/80(2) व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। आज थाना मिर्जापुर पुलिस ने थाना प्रभारी सूबेसिंह व उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे दो आरोपियों इकराम पुत्र सुलेमान व जमशीदा पत्नी इकराम निवासीगण ग्राम महमूद मजरा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
