पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज

पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
  • सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा सीज किए गए ट्रैक्टर-ट्राली।

सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध खनन सामग्री से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस ने एसएसपी/प्रभारी निरीक्षक सिमरन सिंह व उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ की जा रही सघन चैकिंग के दौरान डोडरपुर-गंदेवड़ मार्ग से 3 वाहनों/ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध रूप से यमुना नदी से बोल्डर भरकर बिना खनन परिपत्र के परिवहन करने पाए जाने पर अवैध खनन सामग्री सहित तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा लिया।


Leave a Reply