दिल्ली: मालखाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

दिल्ली: मालखाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप
  • दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। 5 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जिस एरिया में आग लगी, वह करीब 500 वर्ग गज का एरिया है। यहां करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे। आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस को 29 जनवरी को आग लगने की सूचना मिली। जिस जगह पर आग लगी, वह एरिया पीटीएस वजीराबाद, मालखाना कहलाता है। 5 फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

ये आग वजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी। आग लगने से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू कर लिया। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे