वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर की उनकी प्रतिमा स्थापित

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर की उनकी प्रतिमा स्थापित
  • सहारनपुर में जनता कालोनी में वाल्मीकि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के रूप में भगवान वाल्मीकि मूलमंत्र व पाठ करने के बाद उनकी मूर्ति स्थापित की गई। जनता रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने माल्यार्पण कर व बुधराम फौजी, भावाधास के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सौदाई, जनता कालोनी के प्रधान शिवकुमार ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने श्रीराम के पैदा होने से हजारों वर्ष पहले उनकी तकदीर लिख दी थी तथा भगवान वाल्मीकि ने रामायण में लिखा, वैसा ही श्रीराम के जीवन में उनके साथ हुआ। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि लेखनी भारत के लिए क्षीर थी। उन्होंने कहा कि रामायण के माध्यम से भगवान वाल्मीकि ने मानव को प्रेम का संदेश दिया।

मूर्ति स्थापना के दौरान भजन सत्संग के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान रमेश डबराल, प्रवीण नागवंशी, प्रेम बहोत, कृतिक बिरला, अनमोल सौदाई, सचिन सौदाई, तेजपाल मचल, संत बंटीदास महाराज, निखिल डबराल, तरूण पहवाल समेत सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे