पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की जिला युवा इकाई घोषित

पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की जिला युवा इकाई घोषित
  • सहारनपुर में युवा इकाई की घोषणा करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई व महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा ने युवा व्यापार मंडल की इकाई की घोषणा करते हुए अंतरिक्ष अरोड़ा को अध्यक्ष संयम सेठी व सिद्धार्थ राठी को महामंत्री बनाने की घोषणा की।

खुमरान पुल स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई व महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा ने युवा व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष अरोड़ा को अध्यक्ष, संयम सेठी व सिद्धार्थ राठी को महामंत्री, तनुज शर्मा को चेयरमैन, पवन तलवार, मो. आसिम, वरूण भारती व मयूर माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, आशीष लूथरा को कोषाध्यक्ष, राहुल शाहु व रवि बतरा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य जिला कार्यकारिणी में सुनील ठाकुर व नीरज अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील काम्बोज व विपिन बजाज को उपाध्यक्ष, तुषार काठपाल को वरिष्ठ मंत्री व रमन गिरधर को मंत्री मनोनीत किया गया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित घई व महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा ने कहा कि युवा इकाई व्यापार मंडल की रीढ़ की हड्डी है क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का शीघ्र ही व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संजीव गक्खड़, अमित गर्ग, आशु निरंकारी, मतीश्वर चांदना, मुकेश गक्खड़ व सुनील शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है और व्यापारी किसी भी राष्ट्र के निर्माण में मुख्य भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल शीघ्र ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा। इस दौरान मानसिंह जैन, अंशुल गुप्ता, नवीन कुमार, अनिल अरोड़ा, मनोज चौहान, शेखर सचदेवा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे