हिन्दू संगठनों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

हिन्दू संगठनों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटते हिंदू संगठनों के पदाधिकारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मवर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के तत्वावधान में खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपराध एवं माफिया तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर हुआ है। कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर, मनीष अरोड़ा, संजय वर्मा, पंकज शर्मा, राहुल अत्रे, राकेश कोरी, सुरेन्द्र कोरी, प्रदीप नाथ, सतीश चैहान, अंकुश चैहान, श्याम गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी, के तत्वावधान में काली माता मंदिर, नुमाइश कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन से हुआ।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा, नामित पार्षद एवं भाजयुमो महानगर महामंत्री राहुल झाम्ब, पार्षद नीरज कुमार, अक्षु छाबड़ा, मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चैहान, जिला प्रभारी अजय सिंह राणा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र बालियान, जिला उपाध्यक्ष संदीप ग्रेवाल, जुगनू राणा, जतिन झाम्ब (ट्विंकल), कृष्ण कुमार (काली), विशाल खुराना, पंडित कुंदन सहित भाजर्पा एवं हिंदू युवा वाहिनी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply