राहुल गांधी के ‘जादूगर’ वाले बयान पर गिरिराज सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं उन्हें जोकर…’
New Delhi : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लोकसभा में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी के जादूगर वाले बयान पर भी आपत्ति जताई.
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, “वे जादूगर की बात कर रहे थे और मर्यादाहीन बातें करने लगे. मैं उन्हें जोकर नहीं कह सकता, जादूगर भी नहीं कह सकता लेकिन एक्टिंग वे उसी तरह की कर रहे थे. ऑपरेशन सिंदूर पर वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे.”
