व्यापारी हितों  की सुरक्षा को व्यापारी कांस्टीट्यूएंसी हो गठित: घनश्याम दास गर्ग

व्यापारी हितों  की सुरक्षा को व्यापारी कांस्टीट्यूएंसी हो गठित: घनश्याम दास गर्ग
सहारनपुर में उ.प्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग प्रदेश के अपने वार्षिक दौरे के अंतर्गत महानगर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से व्यापारिक कांस्टीट्यूएंसी गठित करने की मांग की ताकि पूरे उत्तर प्रदेश के रजिस्टर्ड व्यापारी अपने प्रतिनिधियों को चुनकर विधान परिषद में भेज सके, जिस प्रकार अध्यापक एवं ग्रेजुएट मतदाता अपने प्रतिनिधियों को टीचर्स कांस्टीट्यूएंसी एवं ग्रैजुएट कांस्टीट्यूएंसी के माध्यम से चुनकर विधान परिषद में भेजते हैं ताकि व्यापारियों के प्रतिनिधि व्यापारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु व्यापारियों की बात सरकार के समक्ष रख सकें और व्यापारियों से संबंधित लागू होने वाले सरकारी कानूनों के संबंध में निर्णय प्रक्रिया में शामिल हो सके।

प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ेंने बढ़ती महंगाई के मध्य जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की राशि वर्तमान 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की मांग की। प्रदेश का व्यापारी सरकार के टैक्स कलेक्टर के रूप में कार्य करता है। अतः व्यापारी के स्टॉक का बीमा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए जाने की मांग की। व्यापारी जीवन पर्यंत सरकार के लिए बिना कोई वेतन लिए टैक्स कलेक्शन का कार्य करता है, अतः प्रदेश के व्यापारियों को रिटायरमेंट आयु के उपरांत सरकार द्वारा पेंशन दिए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने महानगर सहारनपुर इकाई द्वारा पिछले वर्ष व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु किए गए कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि वह पूरे वर्ष महानगर सहारनपुर के व्यापारियों की समस्याओं को व्यापार बंधु के माध्यम से जिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखकर लगातार उनका निराकरण कराते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने महानगर सहारनपुर इकाई के कार्यों की प्रशंसा की एवं व्यापारियों की किसी भी समस्या के संबंध में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, प्रदेश संगठन मंत्री सुमित मलिक, प्रदेश सचिव गगन जैन, जिला अध्यक्ष जयवीर राणा एवं महानगर अध्यक्ष युवा अंकित जैन ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री इंजी० अजय शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्यतः मुकुंद मनोहर गोयल, इंजी० अजय शर्मा, साहिल गाबा, अंकित जैन, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सुमित मलिक, गगन जैन, राजकुमार अरोड़ा, प्रवीण गाबा, सुरेंद्र क्वात्रा, दीपक रहेजा, तजिंदर तनेजा, देवशरण आहूजा, अरुण कोडनिय, संजय बाटला, संजय मोहन गुप्ता, गौरव गोयल, पवन गुप्ता, सुनील भगत, प्रवीण गुप्ता एवं प्रशांत गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।