गंगोह पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर

गंगोह पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर
सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचे गए नशा तस्कर।

सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपए मूल्य की अवैध चरस, अवैध असलाह व एक मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। बरामद चरस की कीमत लगभग दो लाख 10 हजार रूपए बताई जा रही है।

डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए तीनों जनपदों में आॅपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगोह कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों मेहरबान उर्फ गोलू पुत्र मंजूरा व आजम पुत्र साजिद निवासीगण मौहल्ला गुजरान कस्बा व थाना गंगोह को गंगोह पब्लिक स्कूल के पास कब्रिस्तान के तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 ग्राम अवैध चरस, एक अवैध चाकू व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट की धारा-4/25 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply