सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत
सहारनपुर में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक।

सहारनपुर। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब गैड्लेयीह्लेसिका जूमा ने शुक्रवार को बाबा लाल दास रोड स्थित शिव धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने पूजन संपन्न कराया तथा उन्हें सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति जूमा के आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुप्ता परिवार ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने शिव धाम का भ्रमण कर मंदिर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी भी प्राप्त की। सहारनपुर आगमन पर महापौर डॉ. अजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद साबरी तथा एनआरआई अजय गुप्ता ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजीव गुप्ता, सुभाष सिंघल, राम राजीव सिंगघ, मंसूद बदर, सरदार परविंदर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंशुल, पंकज बंसल, विपुल जैन, अनुज जैन, लक्ष्य सिंह, नितिन गर्ग, सीए प्रवीण बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।