नगर कोतवाली पुलिस दबोचे 4 आरोपी

नगर कोतवाली पुलिस दबोचे 4 आरोपी
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।

सहारनपुर। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए तथा इनकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी अभियान के थाना नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चैहान व उपनिरीक्षक नितेश चैधरी के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान शांति भंग की आशंका के चलते चार आरोपियों ब्रह्मसिंह पुत्र शरणदास निवासी मौहल्ला गढ़ी मलूक थाना कोतवाली नगर, अमन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी दीवानहेड़ी थाना देवबंद, अर्जुन पुत्र ओमशरण निवासी ग्राम गांजवड़ थाना सदर  हरियाणा हाल निवासी सतनाम होटल थाना कोतवाली नगर व रियाज पुत्र इलियास निवासी नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर को थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।