पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलने के आरोप लग रहे हैं. इस बीच पूर्व आईपीएस किरण बेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि दिक्कत यहां आती है कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट सीधा ही सीधा आर्म्स फोर्सेज के साथ टकराव में क्यों आए? ये हमारे सिस्टम की कमी है. ये ब्रिटिश सिस्टम है. हर लॉ एंड ऑर्डर और लाठीचार्ज पर आर्म्ड फोर्स लाओ, ये गलत है.
हमें ब्रिटिश सिस्टम से निकलना होगा- किरण बेदी
पूर्व आईपीएस ने आगे कहा, “इसका दुरुपयोग हो रहा है. हमको इस ब्रिटिश सिस्टम से निकलना होगा. स्टूडेंट प्रोटेस्ट का पहला लाइन ऑफ डिफेंस सिविल पुलिस यानी सिविल डिफेंस है. हम क्यों नहीं सिविल डिफेंस को यूज करते हैं. सिविल डिफेंस तो युवा हैं, ट्रेंड हैं. हर स्टेट में हैं. पहली लाइन में युवा मेन और वुमेन होंगे. उनके पास कोई लाठी नहीं होगी.”
सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस वुमेन पुलिस हो- किरण बेदी
किरण बेदी ने कहा, “अगर अनलॉफुल एसेंबली हो गई तो पहला आपका सामना सिविल डिफेंस से होगा. उनके पास तो लाठी है ही नहीं तो लाठीचार्ज कैसे होगा. इसका मतलब रुकावट है. अगर आप बैरिकेड को तोड़ते हो तो सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस वुमेन पुलिस कर दीजिए. तो क्या वुमेन पुलिस को अटैक करोगे? कैमरा आपको वॉच कर रहा है. उनके पास भी लाठियां नहीं हैं लेकिन हेडगियर है, बॉडी आर्मर है ताकि पथराव से बचें और चोट न लगे.”
