RLD के संसदीय दल का गठन, जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को दी बड़ी जिम्मेदारी
केसी त्यागी को जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें आरएलडी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संसदीय दल के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था. उसी के अनुरूप मंगलवार (30 जून) राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय दल का गठन किया गया है.
