शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, नए सत्र की शुरुआत, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना हेतु प्रार्थना
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह परिसर में दिनाँक 30-06-2026 दिन मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को बाबा बंशी वालो की कीर्तन मंडली, यशपाल सैनी, कुमार फौजी, आचार्य शुभम वत्स, सुरेंद्र कुमार, दीपक सैनी द्वारा संचालित किया गया। इस सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत, विश्वविद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं समग्र कल्याण की कामना करना था। कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर, डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने पूजा अर्चना कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सुंदरकांड पाठ की शुरुआत में विश्वविद्यालय प्रशाशन द्वारा आमंत्रित सभी कलाकारों का पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया, सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर सामूहिक रूप से विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के उपरांत कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल भारतीय परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ मन में विश्वास, साहस एवं ऊर्जा का संचार करता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक दृढ़ता से कर सकता है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक अनुभव बताया।

इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल, प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल, प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, डॉ. सोमप्रभ दुबे, डॉ. अनिल रॉयल, डॉ. नामित वशिष्ठ, डॉ. शिवानी, डॉ. शीबा झा, डॉ. कुलदीप चौहान, राजीव उपाध्याय यायावर, एस्टेट ऑफिसर गौरव मित्तल, वित्त-लेखा अधिकारी जसवीर सिंह, अंकुर भारती व आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
