• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर

  • July 4, 2021
गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर
  • गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में लड़के पक्ष के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है।

गुरदासपुर। पाकिस्तान की सीमा से सटे गुरदासपुर जिले के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में लड़के पक्ष के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं  शवों को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

दरअसल, रविवार सुबह गांव बल्लरवाल का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

फायरिंग में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभी जांच में जुटी है।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह निवासी वासियाना पुराना बल्लरवाल थाना घुमान के रूप में हुई है। घायलों की पहचान हरमनदीप सिंह व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि युवक-युवती आपस में प्रेम करते हैं। इसको लेकर लड़की पक्ष वाले विरोध जताते रहे हैं। जब दोनों प्रेमी घर से गए तो परिवार वाले गुस्से में थे। इसी गुस्से में उन्होंने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है।

 

Post navigation

Prev
Next
ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

  • September 26, 2026
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

  • September 26, 2026
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

  • September 25, 2026
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

  • September 25, 2026
डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

  • September 25, 2026
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’ September 26, 2026
  • 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी September 26, 2026
  • वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या? September 26, 2026
  • UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा September 26, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 133 गवाह, CCTV से बैंक खातों तक पुलिस ने जुटाए साक्ष्य September 25, 2026
  • गहलोत का BJP पर निशाना, ‘राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट’ September 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन September 25, 2026
  • 28 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस September 25, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार September 25, 2026
  • सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021