शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनांक 10-06-2026 दिन बुधवार को आग से सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष “फायर सेफ्टी एंड इमरजेंसी रेस्पॉन्स अवेयरनेस कैंपेन एंड मॉक ड्रिल” का आयोजन विश्वविद्यालय के ग्राउंड में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आग से सुरक्षा के उपायों, आपातकालीन तैयारी, सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रियाओं (इवैक्यूएशन) और आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के बारे में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का सफल सञ्चालन असिस्टेंट प्रोफेसर अजय शर्मा, अनिल जोशी एवं एस्टेट ऑफिसर गौरव मित्तल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, डीन एकेडमिक्स प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा, एस्टेट ऑफिसर गौरव मित्तल, प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक व विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ इस जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल में शामिल रहे।

इस अवसर पर इंस्ट्रक्टर श्री संदीप गुप्ता, संचालक आराध्या ट्रेडर्स, सहारनपुर ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आग लगने के संभावित कारणों, रोकथाम के उपायों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) प्रक्रिया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आगे उन्होंने आग की प्रकृति के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्र के चयन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ABC एवं CO₂ अग्निशामक (फायर एक्सटीन्गुइशर) के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी, तथा आग बुझाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू ने इस जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल के सफल आयोजन पर आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस प्रकार के सुरक्षा जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सही जानकारी, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया से जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आग से सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया संबंधी प्रशिक्षण न केवल कर्मचारियों और विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करता है, बल्कि उन्हें संकट की परिस्थितियों में संयमित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए भी तैयार करता है।

 

Leave a Reply