फतेहपुर पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, एक हुआ लंगड़ा

फतेहपुर पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, एक हुआ लंगड़ा
सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया शातिर गौकश।

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंच मय जिंदा व खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

थाना फतेहपुर पुलिस ने रविवार की रात्रि प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा व उपनिरीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में ग्राम सबरीपुर जाने वाले नदी के रास्ते पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखा दिए। पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो दोनों संदिग्ध पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए नदी में खेतों के कच्चे रास्ते पर फरार हो गए।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस को समीप आता देख बदमाश पुनः पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जान की परवाह किए बिना जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर दबोच लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस ने काफी देर तक काम्बिंग की परंतु उसका कहीं पता नही ंचल सका। घायल बदमाश की पहचान इनाम पुत्र बाबू निवासी ग्राम खुजनावर थाना फतेहपुर के रूप में हुई जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया है। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक मामले पंजीकृत हैं। दबोचे गए घायल बदमाश ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ मिलकर रात्रि के समय आवारा पशुओं को पकड़ते हैं तथा जंगल में ले जाकर उनकी हत्या करते हैं। आज भी हम आवारा पशुओं की तलाश में घूम रहे थे तभी हमारा सामना पुलिस से हो गया।

Leave a Reply