समितियों पर गेंहू तोलने की व्यवस्था न होने पर किसान करेंगे आंदोलन: चौ. विनय कुमार
- सहारनपुर में भाकियू मासिक पंचायत को सम्बोधित करते प्रदेश सचिव चौ. विनय कुमार।
सहारनपुर। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने शासन को चेताया कि अगर एक-दो दिन के अंदर सभी समितियां पर गेहूं नहीं तोला जाता तो किसान सड़कों पर होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी चैधरी विनय कुमार आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसानों की मासिक पंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी समितियां पर गेहूं खरीद का ना किया जाना व समितियों पर बारदाना व बोरी उपलब्ध न होना एक मुख्य समस्या रही है जिस कारण किसानों का गेहूं नहीं तोला जा रहा हैं।
राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने शासन को चेताया कि अगर एक-दो दिन के अंदर सभी समितियां पर गेहूं नहीं तोला जाता तो किसान सड़कों पर होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मंडल अध्यक्ष अशोक चैधरी ने कहा कि जिले की समितियों पर ना तो समय पर खाद मिल पा रही है जिससे किसान अपने गन्ने की बुवाई कर सके और नकली दवाई का बड़े स्तर पर जिले में चलन हैं जिस पर शासन प्रशासन को रोक लगनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली विभाग तानाशाह हो चुका है ना तो किसानों को दिन के समय पूर्ण रूप से बिजली मिल पा रही है जिससे किसान सिंचाई कर सके और शासन को निर्बंध आपूर्ति की जानी चाहिए। पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता चैधरी मा. रघुवीर सिंह ने कहा कि जिले में एक बड़ा आंदोलन होगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। पंचायत की अध्यक्षता अतर उर रहमान व संचालन जिला प्रवक्ता चैधरी संजय सिंह ने की। पंचायत में भारी संख्या में भाकियू के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
