श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में प्राइज वितरण कार्यक्रम

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में प्राइज वितरण कार्यक्रम
  • सहारनपुर में स्कूल प्रांगण में सम्मानित किए गए विद्यार्थी।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आज आईएनटीएसओ प्राइज और सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह इवेंट आईएनटीएसओ परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगण विज्ञान भारती के जाने-माने पदाधिकारियों डॉ. एस. के. अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, रवींद्र चैधरी, प्रवीण भारद्वाज, संजय किशोर और संजीव कुमार मित्तल का माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को प्राइज और सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथिगणों ने कहा कि विजेताओं की कड़ी मेहनत, लगन और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन ही पदक विजेताओं की सफलता का राज है।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे लगातार इसी तरह मेहनत करते रहें। जोनल डीन, मिस्टर चंद्रशेखर  ने एक मोटिवेटिंग भाषण दिया, जिसमें उन्होंने स्टूडेंट्स को ऊँचे लक्ष्य रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति कमिटेड रहने के लिए प्रेरित किया। उनकी बातों का वहाँ मौजूद युवाओं पर गहरा असर पड़ा। कार्यक्रम में न सिर्फ एकेडमिक अचीवमेंट्स का जश्न मनाया गया, बल्कि स्टूडेंट्स को जिंदगी के सभी क्षेत्रों में बेहतरीन करने के लिए मोटिवेट भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डीन,  सागर चोपड़ा, अलका पुंडीर,  दीप्ति तोमर, प्राक्षी, श्याम आनंद मिश्रा, ओमवीर और राहुल मौजूद रहे।


Leave a Reply