• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लोगों को बर्बाद कर रहा है किसान आंदोलन, जानिये- कैसे 500 से अधिक परिवार हैं संकट में

  • September 4, 2021
लोगों को बर्बाद कर रहा है किसान आंदोलन, जानिये- कैसे 500 से अधिक परिवार हैं संकट में
  • दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर दुकानदार दो वर्ष से बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। पहले कोरोना संक्रमण की वजह से दुकानें बंद रहीं और अब सिंघु बार्डर पर कब्जा करके बैठे पंजाब के कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की वजह से।

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर (टीकरी, शाहजहांपर, सिंघु और गाजीपुर) पर किसानों का धरना प्रदर्शन 9 महीने बाद भी जारी है।  उधर, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर दुकानदार दो वर्ष से बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। पहले कोरोना संक्रमण की वजह से दुकानें बंद रहीं और अब सिंघु बार्डर पर कब्जा करके बैठे पंजाब के कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की वजह से। अड़ियल रवैया अपनाकर नौ माह से लोगों के रास्ते में बाधक बनकर बैठे प्रदर्शनकारियों की वजह से दुकानदारों व उनके परिवार के सामने खाने के भी लाले पड़ने लगे हैं।

सिंघु बार्डर पर 90 में से 85 दुकानें अस्थायी रूप से बंद हो चुकी हैं। इनमें से सात दुकानदार यहां से दुकान खाली करके जा चुके हैं। यहां पर काम करने वाले या दुकानदारों पर आश्रित 500 से ज्यादा लोगों की जीविका पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां पर रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले भी यहां से जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की वजह से केवल दुकानदारों पर नहीं, बल्कि उनके परिवार व कर्मचारियों पर भी असर पड़ रहा है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले दुकानदारों के बच्चे अब नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में जाने लगे हैं।

बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने को हुए मजबूर

तीन बच्चों का निजी स्कूल से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में भेजने को मजबूर हुए दुकानदार बिट्टू ने बताया कि दुकान का 15 हजार रुपये किराया है। नौ माह से कुछ काम नहीं हो पाया है। पैसों की वजह से घर में भी रोज झगड़े होते हैं। पहले बच्चों के लिए रोज खाने का सामान लेकर जाता था, लेकिन नौ माह से मुश्किल से पांच बार ही कुछ खाने का सामान ले जा पाया हूं।

उन्होंने बताया कि जमीन लेने के लिए कुछ रुपये एडवांस दिए थे, लेकिन अब वहां भी रुपये फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यहां पर कब्जा जमा लिया है। जब वह सुबह घर से अपनी दुकान पर जाते हैं तो भी प्रदर्शनकारी उन्हें रोक लेते हैं। उन्हें दुकान पर जाने के लिए प्रदर्शनकारियों की अनुमति लेनी पड़ती है।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

  • October 14, 2026
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

  • October 14, 2026
‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

  • October 14, 2026
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

  • October 14, 2026
‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

  • October 14, 2026
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026
  • ‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस October 14, 2026
  • संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई October 14, 2026
  • सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 14, 2026
  • दुनिया को आकर्षित करती है भारतीय पर्वों की बहुरंगी संस्कृति : आचार्य प्रतिष्ठा October 14, 2026
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में युवाओं ने दिखाई नवाचार की प्रतिभा, आर्यन का स्टार्टअप रहा सर्वश्रेष्ठ October 14, 2026
  • शाकंभरी देवी मेले में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, पुलिस रिपोर्टिंग चौकी के विस्तारित भवन का किया उद्घाटन October 14, 2026
  • मां शाकंभरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहीं शिवालिक की पहाड़ियां October 14, 2026
  • नकुड़ के झारखंडी हनुमान मंदिर में प्रतिमा के सामने अंडे रखने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, आरोपी हिरासत में October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021