मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान करने के निर्देश दिये

मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान करने के निर्देश दिये
नकुड मे संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारी

नकुड 18 जुलाई इंद्रेश। मंडलायुक्त डा0 रूपेश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान किया जाये। मात्र कोरम पूरा करने के लिये समस्याओ के समाधान करने की औपचारिकता न निभायी जाये।

मंडलायुक्त यंहा संपूर्ण समाधान दिवस पर आयी शिकायतो कोaसून रहे थे। इस मौके पर कुल 82 शिकायते आयी । जिनमे से सात का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओ का गुणवत्ता पूर्ण ढंग व मनोयोग से समाधान किया जाना चाहिए। इसमे कोई कोताही न बरते। समस्या का सही ढंग से समाधान न होने से वही शिकायत बार बार आती रहती हैं ।
मंडलायुक्त ने कहा कि आने वाले समय मे कावंड यात्रा के लिये समयाबद्ध ढंग से कार्रवाई हो। बरसात के मौसम को देखते हुए सडको पर लगे लोहे पोल पर इंसूलेटर लगाया जाना चाहिए। साथ ही कावडं यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे की ंउचाई भी निर्धारित उंचाई से अधिक न हो। डीजे पर अश्लील गाने ने चले । सिर्फ भजनो का प्रसारण हो। डीजे की आवाज भी निर्धारित डेसिमल से अधिक न हो। उन्होंने अधिकारियो को सडको पर गडढो पर समय से पूर्व भरते के निर्देश भी दिये। साथ ही दिशानिर्देशों का पालन करे।

इस मौके पर जिलाधिकारी अरविंद चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अभिनंदन सिंह सहित जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।