जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
- निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण: जिलाधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगबंधुओं से जुडे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगबंधुओं से जुडे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान द्वारा नगर निगम से संबंधित शेष प्रकरणों को आगामी 15वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्तुत करने तथा स्वीकृत प्रकरणों में टैण्डर की प्रक्रिया शुरू किये जाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने रिफ्लेक्टर बोर्ड लगवाये जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को एनएचआईए से वार्ता कर उद्यमियों द्वारा बताये गये स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत से संबंधित उद्योग बन्धु में विचाराधीन स्वीकृत प्रकरणों में टैण्डर की प्रक्रिया शुरू किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्स संबंधित विभागों के अधिकारीगण, उद्यमी आईआईए से गौरव चोपडा, लघु उद्योग भारती से मण्डलीय अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, अध्यक्ष वरूण अग्रवाल, सीआईएस से अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, संजीव शर्मा-आईआईबीए, हौजरी एसोसिएशन से मनजीत अरोडा उपस्थित रहे।
