श्रीमती नुपूर गोयल के साथ घोखाधड़ी की जांच कर न्याय देने की मांग

श्रीमती नुपूर गोयल के साथ घोखाधड़ी की जांच कर न्याय देने की मांग
  • सहारनपुर में एसपी देहात से मुलाकात करते व्यापारी।

सहारनपुर। नवांगतुक पुलिस अधीक्षक मंयक पाठक से पश्चिम व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा की अगुवाई में शिष्टाचार भेंट कर कानूस व्यवस्था व सुरक्षा को सम्बंध में विस्तार से चर्चा कर व्यापार मंडल की और सुरक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया।

आज व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा के नेत्तृव में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस लाइन स्थित एसपी देहात के कार्यालय पहुंचा ओर पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक से मिला। प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने पुलिस अधीक्षक मंयक पाठक का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज में सुरक्षा का नया माहौल बनेगा और व्यापार मंडल से किसी भी सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह पूर्ण सहयोग करेंगे।

पुलिस अधीक्षक देहात ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि कानून की हद में रहकर वह जो भी मदद व्यापारियों की हो सकेगी उसे करने का पूरा प्रयत्न करेंगे तथा कानून व्यवस्था को बहुत मजबूती से लागू रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती भानु एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमत अली, नगर अध्यक्ष सनी विजय मल्होत्रा, नगर महासचिव रोहित अग्रवाल एवं सुरेश त्यागी, सुशील कंबोज, दीपक जैन गुलशेर, बिजेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply