कलेक्ट्रेट में बने सैल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी ने ली सैल्फी
सहारनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाए गये सेल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं अपर अधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने फोटो खिंचवाई।
श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करें। भारत की एकता को सुदृढ करने के साथ ही देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करें और भारतीय नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड की जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपदवासियों से हर घर ध्वज फहराने की अपील की।
