जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवास पर कहा समस्याओं के समाधान मे लापरवाही नंही होगी बर्दाश्त
नकुड 2 मई इंद्रेश। जिलाधिकारी ने नकुड मे पहले संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अधिकारियों पर सख्ती दिखायी है। जिलाधिकारी की सख्ती की गाज एक कानूनगो व लेखपाल पर पडी है। उन्होंने दोनों को ही निलंबित करने के आदेश दिये है।
यंहा संपूर्ण दिवस में जिलाधिकारी अरविंद्र चैहान पूरी सख्ती मे नजर आये। उन्होंने तहसील के अधिकारियो व कर्मचारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये है। बंटवारें के मामले में कब्जे ने कराने के आरोप मे जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंिबत करने के निर्देश दिये। साथ ही एक कानूनगो ंको जिलाधिकारी का कोप झेलना पडा। उन्होंने कानूनगो को भी निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानांे की समस्याआंे का प्राथकिता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिये। कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहंी होगी। इस मौके पर भाकियु नई क्रांति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओ से अवगत कराया। किसानों ने गेंहु क्रयकेंद्रो की बदइंताजामी, पशु चिकित्साकेंद्रांे पर चिकित्सको की कमी व तहसील में कानूनगो व लेखपालों की कमी से अवगत कराते हुए इन समस्याओ के समाधान की मांग की ।
इस मौंके पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक , जिलाविकास अधिकारी उपजिलाधिकारी सुरंद्र कुमार ,उपजिलाधिकारी , तहसीलदार प्रियंक सिंह , सीओं रूचि गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, आदि उपस्थित रहे।
