शोभित विश्वविद्यालय के 6 छात्रों को 8 LPA पर मिला जॉब ऑफर
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में 17 अप्रैल 2026 को कंट्रीएडु आईटी सर्विसेज, गुरुग्राम के माध्यम से 6 छात्रों का चयन हुआ। जिसमे बी.सी.ए एवं बी.टेक सी.एस.ई के 6 मेधावी छात्रों का चयन 8 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक पैकेज पर हुआ।
कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को ऑफर लेटर वितरित कर दिए गए है। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने चयनित छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह ने भी सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कंपनी के फाउंडर एवं सीइओ अभिषेक सिंह, एच.आर. रितिक कुमार, टेक्निकल कंसलटेंट, कृष्णा जोशी ने छात्रों के लिए सामूहिक चर्चा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंट्रीएडु आईटी सर्विसेज का आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, सीएसई विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल एवं डॉ. नितिन कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
