डीआईजी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं ,

डीआईजी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं ,
सहारनपुर में अपने कार्यालय में पीड़ित की फरियाद सुनते डीआईजी अभिषेक सिंह।

सहारनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लेते हुए फरियादियों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति के संबंध में नियमित रूप से अवगत कराया जाए। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने के साथ ही आमजन का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

Leave a Reply