भाजपा जनक मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा
सहारनपुर। भाजपा जनक मंडल की मासिक बैठक मित्र मंडल भवन में आयोजित हुई। बैठक में मण्डल प्रवासी एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा तथा मण्डल प्रभारी मानवेन्द्र भारद्वाज ने पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हनी वर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री नवदीप आनंद ने किया। बैठक में निवर्तमान महानगर मंत्री रेखा रोहिला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी जबसीर मोघा, पार्षद दल नेता मुकेश गक्खड़, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र धवन सहित मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
