अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग
सहारनपुर में ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता।

सहारनपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव जमाल साबरी एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में सहारनपुर सिविल कोर्ट में करीब 2700 अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों की कमी दूर कराने, नए अधिवक्ताओं को बार काउंसिल में पंजीकरण के बाद पांच वर्ष तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने तथा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग अधिवक्ताओं को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई। इसके अलावा सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा प्रत्येक जिले में विधिक कोचिंग सेंटर स्थापित करने की मांग भी रखी गई।

अधिवक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से युवा अधिवक्ताओं को पीसीएस-जे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में जयवीर सिंह पुंडीर, रामवीर यादव, इशान सिद्दीकी, शाह आलम, रुमन लाम्बा, फैसल इकबाल, नियाज हुसैन, अदीबा, हनी शर्मा, विकास, शाहरुख, मुकीम, मुकर्रम आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply