• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बारासात की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, बंगाल में दीदी की सरकार ने गरीबों से किया विश्वासघात

  • April 12, 2021
बारासात की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, बंगाल में दीदी की सरकार ने गरीबों से किया विश्वासघात
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बारासात की चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने मोदी के साथ-साथ बंगाल के SC ST OBC के मेरे भाइयों और बहनों के विरुद्ध खुली लड़ाई छेड़ दी है। दीदी ने बंगाल के सामान्य वोटर आप सभी को बदनाम करने का अभियान शुरू किया है।

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली को संबोधित किया। बंगाल में पीएम मोदी की आज यह तीसरी चुनावी रैली रही। बारासात की चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने हमारे साथ-साथ बंगाल के SC, ST, OBC के मेरे भाइयों और बहनों के विरुद्ध खुली लड़ाई छेड़ दी है। दीदी ने बंगाल के सामान्य वोटर, आप सभी को बदनाम करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दस साल के शासन में यहां की सरकार ने गरीबों से बहुत विश्वासघात किया है। दीदी की दुर्नीति ने उनका जीवन और मुश्किल किया है। दीदी ये भी जान लीजिए, गरीब बिकाऊ नहीं होता, स्वाभिमानी होता है। गरीब आपके टोलाबाज कार्यकर्ताओं की तरह दूसरों की कमाई पर नहीं जीता है।दीदी की सरकार में हुए हर अन्याय, हर अत्याचार का पूरा हिसाब वो भी चुन-चुन कर लिया जाएगा। पल-पल का और पाई-पाई का हिसाब मांगा जाएगा।

बारासात की चुनावी रैली से पीएम मोदी ने कहा कि गरीब को सुनवाई, बुजुर्गों को दवाई, नौजवान को कमाई। पश्चिम बंगाल में ये भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही दे सकती है। इसलिए आज पूरा बंगाल कह रहा है- बंगाल में भाजपा सरकार।

बारासात और उत्तर 24 परगना को दीदी के लोगों ने लूटा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बारासात और उत्तर 24 परगना को तो ‘चाल चोर’ गिरोह का साक्षात अनुभव है। केंद्र ने कोरोना राहत के लिए मुफ्त चावल और चना भेजा, दीदी के लोगों ने लूट लिया। अंफान राहत के लिए चावल भेजा, पैसा भेजा और यहां दीदी के लोगों ने उसे लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार में अंफान पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव राहत पहुंचाने का काम तेजी से किया जाएगा। पीएम आवास योजना के तहत हर बेघर को पक्का घर मिले, ये काम तेज किया जाएगा। घर भी बिजली, पानी और गैस कनेक्शन के साथ दिया जाएगा।

दीदी की नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी: पीएम मोदी

ममता सरकार पर जुबानी हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है और शिल्प की समृद्ध परंपरा को बर्बाद कर दिया है। गांधी जी ने यहां खादी आश्रम खोला था। टीएमसी के लोगों ने खादी को प्रोत्साहित करने के बजाय इस पर कब्जा कर लिया। ऐसी है यहां की मौजूदा सरकार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

  • October 24, 2026
चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा?

चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा?

  • October 24, 2026
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

  • October 24, 2026
योगी के मंत्री बोले- ‘आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश…’

योगी के मंत्री बोले- ‘आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश…’

  • October 24, 2026
मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- ‘एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश’

मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- ‘एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश’

  • October 24, 2026
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

  • October 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां October 24, 2026
  • चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा? October 24, 2026
  • दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट October 24, 2026
  • योगी के मंत्री बोले- ‘आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश…’ October 24, 2026
  • मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- ‘एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश’ October 24, 2026
  • ट्रम्प ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया, ईरान ने इंटरनेट केबलों को निशाना बनाने की दी चेतावनी October 24, 2026
  • विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा October 23, 2026
  • सहारनपुर में जिला जूडो प्रतियोगिता का समापन, अभिनव, श्रेया रानी समेत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को किया सम्मानित October 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल बरामद October 23, 2026
  • नागल में स्नातक सीट पर 53.62 और शिक्षक सीट पर 75.93 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखी बेरुखी October 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021