पप्पू हत्याकांड के हत्याारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरना शुरू

पप्पू हत्याकांड के हत्याारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरना शुरू
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर धरना देते भाकियू तोमर से जुड़े किसान।

सहारनपुर। पप्पू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज पीड़ित परिवार, ग्रामीणों के साथ भाकियू तोमर पुलिस लाईन परिसर में अपना आदेालन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होते उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज टैक्ट्रर-ट्रालियांे में सवार होकर ग्रामीण व भाकियू तोमर से जुडे किसान प्रदेश अध्यक्ष धमेन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेत्तृव में पुलिस लाइन पहुंचे ओर दरी गद्दों के साथ धरने पर बैठ गये।

प्रर्दशनकारी अपने साथ भोजन बनाने की व्यवस्था को लेकर पहुचे है तथा दोहपर का भोजन भी बनाया और खाया। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई मांगें उठाईं। संगठन ने पप्पू कश्यप हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने, अवैध खनन पर रोक लगाने तथा किसानों और व्यापारियों के साथ पुलिस के व्यवहार की जांच की मांग की।

भाकियू तोमर पदाधिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को ग्राम गांगनौली, थाना यमुनानगर क्षेत्र में हुए पप्पू कश्यप हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अजित और अमरनाथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संगठन ने गागलहेड़ी थाना पुलिस पर किसानों और व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए जांच कराने की भी मांग की। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply