• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पराली का हल ढूंढ लिया है, 39 गांवों में किया गया लागू

  • September 13, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पराली का हल ढूंढ लिया है, 39 गांवों में किया गया लागू
  • मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नही पहुंचाता है।

केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो अब कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। ये रिपोर्ट लेकर हम जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 अक्टूबर के आसपास फिर से खराब हो जाएगी और नवंबर अंत तक इसी तरह जारी रहेगी, मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण ऐसा होगा। पिछले साल, दिल्ली सरकार ने एक समाधान निकाला। पूसा इंस्टीट्यूट ने इससे निपटने के लिए बायो डीकंपोजर बनाया। बायो डीकंपोजर ने उत्साहजनक परिणाम दिए है, यदि सभी मिलकर इसे लागू करेंगे तो आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण के जो हालात हर साल देखने को मिलते हैं उससे कुछ हद तक छुटकारा जरूर मिल जाएगा। मगर इसके लिए सभी को मिलकर कदम उठाना होगा। केंद्र सरकार को भी इस दिशा में सख्ती करनी होगा बने हुए कानूनों को सख्ती से लागू करवाना होगा जिससे ऐसी समस्या इस बार न पैदा होने पाएं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

  • May 9, 2026
‘अब मैं सबका CM हूं’: शपथ लेते ही Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, बोले- Bengal का पुनर्निर्माण करेंगे

‘अब मैं सबका CM हूं’: शपथ लेते ही Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, बोले- Bengal का पुनर्निर्माण करेंगे

  • May 9, 2026
‘भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा…’, शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत

‘भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा…’, शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत

  • May 9, 2026
चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र

  • May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

  • May 9, 2026
‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान

‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान

  • May 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान May 9, 2026
  • निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- ‘तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे’ May 9, 2026
  • ‘अब मैं सबका CM हूं’: शपथ लेते ही Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, बोले- Bengal का पुनर्निर्माण करेंगे May 9, 2026
  • ‘भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा…’, शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत May 9, 2026
  • चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र May 9, 2026
  • बंगाल में BJP के पहले CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ May 9, 2026
  • ‘हमें तो कंघे की जरूरत…’, ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार May 9, 2026
  • शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत May 9, 2026
  • ‘बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय….’, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान May 9, 2026
  • बंगाल में सुवेंदु युग का आगाज! ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण, PM मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी में रचा जा रहा इतिहास May 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021