• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

डीयू के दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है

  • February 26, 2022
डीयू के दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Defense Minister Rajnath Singh रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 98वें दीक्षा समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है और चार्टेड अकाउंटेंट होकर भी कोई याकूब मेनन बन सकता है।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 98वें दीक्षा समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे नहीं बड़े मन वाला बनना चाहिए। क्योंकि छोटे मन वाला अमेरिका में 9/11 को टावर गिराता है। बड़े मन वाले हमारे ऋषि मुनि थे। आपको यह ध्यान रखना होगा कि खूब पढ़-लिखकर, अमेरिका में पायलट की ट्रेनिंग करने वाला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराने वाला खालिद शेख या मोहम्मद अट्टा बन सकता है। डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है और चार्टेड अकाउंटेंट होकर भी कोई याकूब मेनन बन सकता है। अरबपति होकर भी ओसामा बिन लादेन हो सकता है। इसलिए संस्कार बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। जो लोग केवल यह कहते हैं कि गरीबी, अशिक्षा, आतंकवाद का कारण है उन्हें यह उदाहरण गलत ठहराते हैं।

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के ज्ञान, समानता, समरसता का स्मरण करते हुए षड्यंत्र पूर्वक जो बिष दिमाग मे भरा गया है। उसे बाहर निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक खतरा प्रोगेसिव लोगों से हैं। जिन्हें मैं सो काल्ड प्रोगेसिव कहता हूं।

हमारा सपना है कि भारत फिर से जगतगुरु बने। भारत को शक्तिमान, धनवान, ज्ञानवान बनाना चाहते है।  देशवासियों को संस्कारवान बनाना चाहते हैं। हमारी शक्ति दुनिया के किसी देश को डराने के लिए नहीं होगी। भारत ही ऐसा देश है जिसने आजतक किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं किया। किसी अन्य देश की एक इंच तक जमीन नहीं कब्जा की।

रक्षा मंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें

– युवा ही देश की ताकत है।

– दृढ़ता, धैर्य और आत्मविश्वास जिन्दगी की बड़ी पूंजी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

– कमजोरियां केवल दिमाग की उपज होती हैं।

– स्टार्टअप को प्रमोट किया जा रहा है। 2020 में ही अबतक 10 नए यूनिकॉर्न जुड़े।

– दुनिया में आध्यात्मिक ज्ञान केवल भारत के पास। मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स के नैनिताल-नीम करैली स्थित कैची बाबा मंदिर जाने का प्रसंग सुनाए।

– भारत के इतिहास और संस्कृति में बेहतर भविष्य के निर्माण की ताकत है।

उल्लेखनीय है कि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण समारोह का हाईब्रिड आयोजन किया गया। भीड़ न उमड़े, इसके लिए दीक्षा समारोह का आनलाइन प्रसारण भी गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षा समारोह में रिकार्ड शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

मुंबई से दिल्ली, फिर नेपाल भागने का था प्लान… अब पुलिस की गिरफ्त में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स

  • October 19, 2026
नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के ₹10 हजार के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती, पीछा करने और डराने का लगाया आरोप

  • October 19, 2026
Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

Facebook-Instagram पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार, Meta को एल्गोरिदम की समीक्षा करने का निर्देश

  • October 19, 2026
‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

‘भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब, SIR के खिलाफ आंदोलन पर कही बड़ी बात

  • October 19, 2026
उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, शैलजा बोलीं- भाजपा में हो रही थी घुटन

  • October 19, 2026
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

  • October 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र October 19, 2026
  • शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां शाकंभरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब October 19, 2026
  • बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल October 19, 2026
  • शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार October 19, 2026
  • ₹30 हजार मानदेय पर अड़ीं आशाएं, 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच का ऐलान October 19, 2026
  • रामलीलाओं में कुंभकरण और मेघनाथ वध का भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मैदान October 19, 2026
  • भाजपा नेताओं ने दिनेश गोयल के समर्थन में अधिवक्ताओं से किया जनसंपर्क October 19, 2026
  • जानकी भवन में हवन-यज्ञ के साथ मां दुर्गा पूजा का समापन, 251 कन्याओं का पूजन October 19, 2026
  • सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी के समर्थन में अधिवक्ताओं से एकजुट होने की अपील October 19, 2026
  • स्टोन क्रेशर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार October 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021