• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Coronavirus Updates : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: हर्षवर्धन

  • April 16, 2021
Coronavirus Updates : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: हर्षवर्धन
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के इलाज में कारगर दवा रेमेडिसविर बनाने वाली कंपनियों को उत्पादन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दवा और अन्य चीजों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के इलाज में कारगर दवा रेमेडिसविर बनाने वाली कंपनियों को उत्पादन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दवा और अन्य चीजों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को एम्स के ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। ज्ञात हो कि कोरेाना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर देश भर में रेमेडिसविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है, इस कारण कई जगहों पर जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि देशभर में मामलों की संख्या बढ़ रही है। मैं अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों से बात करके ये जानने की कोशिश कर रहा हूं कि हमें और क्या तैयारियां करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोविड बेड की संख्या लगभग 266 है इसमें से 253 बेड पर मरीज़ हैं। हमने यहां 70 और बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। झज्जर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कोविड के लिए 500 बेड हैं, वहां पर भी हमने 100 और बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है। किसी चीज की कोई कमी नहीं है, अनुभव भी पर्याप्त हो गया है, सामान भी पर्याप्त है और टेस्टिंग की सुविधा भी पर्याप्त है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2021 में 2020 के मुकाबले भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, उसकी गति तेज है। लेकिन 2021 में आपके(डॉक्टरों) पास कई सौ गुना ज्यादा अनुभव है और हम बीमारी की गंभीरता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। हमारे पास आज पहले के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास है।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021