‘साजिश नाकाम, सत्य की हुई जीत’, बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर गदगद हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह
दिल्ली पुलिस ने लगाया क्लोजर रिपोर्ट
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांच के दौरान कोई पुष्ट सबूत नहीं मिले हैं। नाबालिग पहलवान और उसके पिता ने भी अदालत में कहा था कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं।
2023 में पहलवानों ने लगाए थे आरोप
उल्लेखनीय है कि साल 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानों और एक नाबालिग पहलवान ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद देश की शीर्ष महिला पहलवानों ने जंतर-मंतर पर लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया था और कार्रवाई की मांग की थी। बृज भूषण ने शुरू से ही सभी आरोपों को गलत और राजनीतिक साजिश बताया था।
गोंडा में समर्थकों ने छुड़ाए पटाखे
आरोप लगने के बाद संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह को बृजभूषण का बेहद करीबी माना जाता है। बरी होने की खबर के बाद गोंडा समेत कई जिलों में समर्थकों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। समर्थक इस फैसले को सत्य की जीत बता रहे हैं।
