गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत असम के धुबरी से की है। आज उनकी ये यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी यात्रा के दौरान अपनी पार्टी के नेताओं के साथ धुबरी जिले के हलाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा का गुरुवार को बारहवां दिन है। आज यह यात्रा बिहार के बक्शीरहाट जिले से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी बिहार में बक्शीरहाट जिले के मां भवानी चौक से पैदल यात्रा करेंगे। यहां से यह यात्रा बस से गोक्सडांगा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा यहां से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंचेगी। फालाकाटा में ही राहुल रात्रि विश्राम करेंगे।