यूपी 2027 चुनाव में CM योगी ही होंगे बीजेपी का चेहरा, अखिलेश यादव बोले- वो काला चश्मा लगाकर…

यूपी 2027 चुनाव में CM योगी ही होंगे बीजेपी का चेहरा, अखिलेश यादव बोले- वो काला चश्मा लगाकर…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट कर दिया है कि यूपी 2027 के चुनाव में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी आदित्यनाथ ही होंगे. अब इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया कि बीजेपी यूपी में सीएम योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी,इस पर उन्होंने कहा कि वो काला चश्मा लगाकर वोट मांगेंगे या बिना काला चश्मा लगाए.

पश्चिम बंगाल चुनाव का किया जिक्र

इसके साथ ही उन्होंने ‘पीडीए’ को लेकर कहा कि अब अधिकारी भी दबे स्वर में इसकी चर्चा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की भाषा पर सवाल उठते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता बाबा साहेब के संविधान के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर जवाब देगी. इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम और सीएम ऑफिस पर भी निशाना साधते हुए प्रशासनिक फैसलों और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

Leave a Reply